पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में पीएम मोदी के हालिया भाषण के बाद सियासी तापमान और बढ़ गया है. वहीं इस बीच पीएम मोदी ने जहां एक तरफ ममता बनर्जी की TMC पर जमकर हमला बोला तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने बंगाल की बहनों-बेटियों के लिए 10 गारंटी की घोषणा की है. कृष्णानगर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में परेशानियां ही परेशानियां है और टीएमसी के नेता लूट में व्यस्त हैं.
TMC पर बोला हमला
कृष्णानगर की नदियों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि लैंड माफिया ने नदियों तक को नहीं छोड़ा उन्होंने राज्य की स्थिति को जंगलराज करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कानून भ्रष्टाचारियों से हिसाब करेगा और जिन्होंने जनता को लूटा है, उन्हें जवाब देना पड़ेगा. वहीं दूसरी ओर टीएमसी बार-बार बीजेपी पर यह पीएम मोदी ने इस दौरान बंगाल की मां-बहनों के लिए 10 गारंटी की घोषणा की है. इनमें महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के लिए कड़ी सजा, हर ब्लॉक में महिला थाने, पुलिस में महिलाओं की भर्ती, और आर्थिक सहायता योजनाएं शामिल हैं.
PM मोदी की 10 गारंटी
- महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी सजा, हर ब्लॉक में महिला थाना
- पुलिस में बड़ी संख्या में महिलाओं की भर्ती
- हर साल महिलाओं के खाते में ₹36,000 सीधे देने का वादा
- बेटियों को ग्रेजुएशन के लिए ₹50,000 की सहायता
- गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 की मदद
- बच्चों के पोषण के लिए ₹36,000 अतिरिक्त सहायता
- सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने की बात
- महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ₹20 लाख तक का प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन
- लखपति दीदी योजना का जिक्र
- आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज का वादा
इस दौरान पीएम मोदी ने घुसपैठ के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर सीधा आरोप लगाया कि वह घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है.उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव के बाद सीमा सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा और बंगाल में नई सुरक्षा गारंटी लागू की जाएगी. इस दौरान पीएम मोदी ने CAA पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज होगी और उन्हें सभी अधिकार मिलेंगे जो एक भारतीय नागरिक को प्राप्त होते हैं. बंगाल में आज पहले चरण के मतदान खत्म हो गए हैं. वोटरों ने घर से बाहर निकल कर बंपर वोटिंग की है. 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है. जिसको लेकर उम्मीदवारों ने भी कमर कस ली है. सबकी निगाहें इसी पर टिकी हैं कि, बंगाल की सत्ता की कुर्सी पर कौन राज करेगा. इसका खुलासा तो 4 मई को ही होगा.